
बरेली में टिकट के नाम पर हुई 31 लाख की ठगी! सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, मचा सियासी धमाल /भूचाल
डॉक्टर से वादा किया टिकट का, खुद लड़ गए चुनाव—बरेली में आया सियासी भूचाल
सपा में छाया घोर सन्नाटा: ठगी कांड पर नेताओं को ‘सूंघा साँप ’
बरेली के बिथरी चैनपुर सीट पर हुआ था बड़ा खेल? टिकट दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठने का लग रहा आरोप
31 लाख लेकर पलटा गया खेल—अब सपा की साख पर उठे गंभीर सवाल
एक्सक्लुसिव रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली। समाजवादी पार्टी (सपा) के एक पूर्व जिलाध्यक्ष पर ऐसा आरोप लगा है, जिसने जिले की सियासत में हलचल मचा दी है। मामला 31 लाख रुपये की कथित ठगी से जुड़ा है, जिसमें एक प्रभावशाली डॉक्टर को विधानसभा टिकट दिलाने का झांसा दिया गया।
बताया जा रहा है कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान बिथरी चैनपुर सीट से टिकट दिलाने का भरोसा देकर पूर्व जिलाध्यक्ष ने डॉक्टर से मोटी रकम वसूल ली। डॉक्टर को विश्वास दिलाया गया कि पार्टी हाईकमान तक उनकी मजबूत पहुंच है और टिकट पक्का समझिए।
लेकिन खेल यहीं पलट गया…….
सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर को टिकट मिलने के बजाय खुद पूर्व जिलाध्यक्ष ने कुर्सी संभाल ली। जिलाध्यक्ष पद छोड़कर वे खुद ही बिथरी चैनपुर से सपा के उम्मीदवार बनकर चुनाव मैदान में उतर गए। इससे डॉक्टर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
सपा नेताओं की चुप्पी ने बढ़ाया शक……
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सपा के स्थानीय नेताओं में अजीब सी खामोशी छा गई है। कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। हालात ऐसे हैं जैसे “सांप सूंघ गया हो”।
अंदरखाने बेचैनी जरूर है, लेकिन बाहर सब कुछ शांत दिखाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन ज़नाब ये पब्लिक है सब जानती है……….
राजनीतिक असर और सवाल
बिथरी चैनपुर सीट बरेली की अहम सीटों में गिनी जाती है। ऐसे में टिकट के नाम पर ठगी का यह आरोप पार्टी की साख पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर यह मामला सही साबित हुआ, तो यह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरी टिकट प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगा देगा।
अभी जांच का करना होगा इंतजार !!!!
फिलहाल इस मामले में न तो पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि हुई है और न ही किसी जांच की बात सामने आई है।
हालांकि, मामला गरमाता जा रहा है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की सुगबुगाहट तेज हो सकती है।
अब सबकी नजर पार्टी नेतृत्व पर है—क्या होगा अगला कदम? चुप्पी टूटेगी या मामला यूं ही दबा दिया जाएगा?
इसी खबर पर नई अपडेट के लिए आप बने रहें मीडिआ एलर्ट के साथ…………