ईरान के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, मौलाना यासूब अब्बास ने दिल्ली में जताया शोक

Spread the love

ईरान के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, मौलाना यासूब अब्बास ने दिल्ली में जताया शोक

शिया धर्मगुरु की पहल: ईरान के शहीदों के लिए ताज़ियत, दूतावास व कल्चर हाउस में मुलाकात

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

नई दिल्ली। शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली स्थित ईरान कल्चर हाउस और ईरान दूतावास पहुंचकर वहां के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर से जुड़े शहीदों और अन्य दिवंगतों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया।

मौलाना यासूब अब्बास ने ईरान के सुप्रीम लीडर के भारत में प्रतिनिधि आग़ा डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही तथा भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फ़तहअली से भेंट कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस अवसर पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से ताज़ियतनामा भी सौंपा।

मुलाकात के दौरान मौलाना ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए सूरह-ए-फातिहा पढ़कर इसाले सवाब किया। उन्होंने कहा कि ईरान के शहीदों का बलिदान पूरी उम्मत के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनकी कुर्बानी को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस मौके पर दोनों पक्षों के बीच आपसी भाईचारे और धार्मिक एकजुटता पर भी चर्चा हुई।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta