नवरात्र से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: बरेली में छापेमारी, 14 सैंपल जांच को भेजे

Spread the love

 

नवरात्र से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: बरेली में छापेमारी, 14 सैंपल जांच को भेजे

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। नवरात्र पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने जिले के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 14 खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने एकत्र किए हैं।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय अक्षय गोयल के नेतृत्व में टीम ने शहर के कई क्षेत्रों में किराना और जनरल स्टोरों की जांच की।

छापेमारी के दौरान मूंगफली दाना, साबूदाना, मखाना, छुहारा, कुट्टू व सिंघाड़ा आटा, फलाहारी नमकीन, खोया और सरसों के तेल जैसे खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। कार्रवाई गंगापुर, सैनिक कॉलोनी, राजेंद्र नगर, नकटिया, पीलीभीत रोड, फरीदपुर और भगवंतापुर समेत कई स्थानों पर की गई।

सभी नमूनों को परीक्षण के लिए झांसी स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त अक्षय गोयल ने कहा कि नवरात्र के दौरान लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी!

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta