ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

बरेली मे कोर्ट आने-जाने के रूट में  हुआ बड़ा बदलाव, अब इस रास्ते से ही होगी एंट्री और एग्जिट

Spread the love

 

बरेली कोर्ट मार्ग पर लागू हुआ वनवे सिस्टम, कलेक्टर गेट से सीधी एंट्री बंद

जाम से राहत के लिए कोर्ट रोड वनवे, वकीलों और ट्रैफिक पुलिस में हल्की नोकझोंक

बरेली मे कोर्ट आने-जाने के रूट में  हुआ बड़ा बदलाव, अब इस रास्ते से ही होगी एंट्री और एग्जिट

बरेली कोर्ट जाने वाला मार्ग अब वनवे, नए ट्रैफिक सिस्टम से बदला रूट

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। शहर के बरेली कोर्ट परिसर के आसपास लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर गेट से कोर्ट की ओर जाने वाले मार्ग और शराब गोदाम की तरफ निकलने वाले रास्ते को अब पूरी तरह वनवे कर दिया गया है। नए ट्रैफिक सिस्टम के तहत अब कोर्ट आने और जाने के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं।

 

नए नियम के अनुसार कोर्ट परिसर में आने वाले वाहन नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रवेश करेंगे, जबकि बाहर निकलने के लिए शराब गोदाम–प्रेम हॉस्पिटल वाली गली का रास्ता अपनाना होगा। पहले दिन व्यवस्था लागू होने पर कुछ अधिवक्ताओं और ट्रैफिक पुलिस के बीच हल्की बहस की स्थिति भी देखने को मिली।

बरेली बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडे ने बताया कि यह निर्णय जिला प्रशासन और जिला जज की सहमति से लिया गया है। लंबे समय से कोर्ट के आसपास जाम और भीड़ की समस्या बनी हुई थी, जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या के समाधान के लिए बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं की सहमति से वनवे व्यवस्था लागू की गई है।

उन्होंने बताया कि अब आने वाले वाहनों को ऑफिसर्स हॉस्टल की तरफ से नेहरू युवा केंद्र होते हुए कोर्ट की ओर आना होगा, जबकि लौटते समय शराब गोदाम से होते हुए प्रेम हॉस्पिटल वाली गली से निकलना पड़ेगा।

बार एसोसिएशन का कहना है कि शुरुआती दौर में कुछ अधिवक्ताओं को नए ट्रैफिक रूट की जानकारी नहीं थी, जिस वजह से थोड़ी असहज स्थिति बनी। हालांकि अब धीरे-धीरे सभी वकील इस व्यवस्था को समझ रहे हैं और अधिकांश अधिवक्ताओं ने इसे जाम से राहत दिलाने वाला फैसला बताया है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta

विज्ञापन
ताजा खबर