जय हिंद क्रान्ति सेवा मिशन में राकेश कुमार गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

 

जय हिंद क्रान्ति सेवा मिशन में राकेश कुमार गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी

युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी और बरेली जिला अध्यक्ष नियुक्त, संगठन ने जताया भरोसा

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। जय हिंद क्रान्ति सेवा मिशन ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लेते हुए राकेश कुमार गुप्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी (उत्तर प्रदेश) तथा मेन बॉडी का जिला अध्यक्ष (बरेली) नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय मुख्यालय जहांगीरपुरी, नई दिल्ली से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह निर्णय संगठन के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से लिया गया है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता की अनुशंसा पर राकेश कुमार गुप्ता को युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रदेश प्रभारी चंगु लाल के परामर्श और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवप्रकाश मीणा की स्वीकृति के बाद उन्हें मेन बॉडी का बरेली जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संगठन को उम्मीद है कि राकेश कुमार गुप्ता संगठन के नियमों और अनुशासन का पालन करते हुए उच्च पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। साथ ही बिना किसी धार्मिक या जातीय भेदभाव के राष्ट्रहित और मानव कल्याण के कार्यों को उत्तर प्रदेश और बरेली में नई दिशा देंगे।

संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta