रमज़ान और होली अमन व शांति के साथ मनाये, कानून को अपने हाथ मे ना ले, आपसी भाईचारा कायम करना बेहद जरूरी।

Spread the love

 

रमज़ान और होली अमन व शांति के साथ मनाये, कानून को अपने हाथ मे ना ले, आपसी भाईचारा कायम करना बेहद जरूरी।

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली: होली और रमज़ान के साथ होने से गम्भीरता को देखते हुए आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने प्रेस को जारी करते हुए बयान मे कहा कि रमज़ान शरीफ़ का महीना सब्र करने की हिदायत देता है। कुरान कहता है कि खुदा सब्र करने वालो के साथ है। और पैगम्बर इस्लाम ने हदीस मे फ़रमाया अच्छा मुसलमान वो है जिसके हाथ से, पैर से, जुबान से किसी इंसान को कोई तकलीफ़ न पहुंचे।

मौलाना ने आम मुसलमानो और हिन्दूओं से अपील करते हुए कहा कि होली वाले दिन मुसलमान सिर्फ 3-4 घंटा रोड़ो और गलीयो पर ना निकले, और अगर कही जरूरी काम से जाना भी है तो उसमें बहुत एहतियात बरतें। अगर कोई बच्चा या ना समझ व्यक्ति रंग डाल देता है तो उससे उलझनें की जरूरत नहीं है घर जाये पानी से धोह डाले, इस तरह के रंगों के पानी से कपड़ा नापाक नही होता है । हिंदू भाइयों से भी मौलाना ने अपील करते हुए कहा कि कोई भी रोजा दार मुसलमान या हिजाब पहनी हुई महिला पर रंग ना डाले, अपने बच्चों को भी इसी तरह समझायें, रमज़ान शरीफ़ का सम्मान करें।

मौलाना ने आगे कहा कि आला हजरत ने अपनी किताब में लिखा है कि कानून को किसी भी सूरत में अपने हाथ मे न ले। हां अगर कोई बात हो जाती है तो फौरन उसकी शिकायत अधिकारियों से करें या अपने बड़ों को जानकारी दें, खुद कानून को हाथ में लेकर निर्णय लेने की कोशिश न करें। मौलाना ने सभी देशवासियों से गुजारिश करते हुए कहा कि दोनों सम्प्रदाय के लोग एक दुसरे के त्योहारो का सम्मान करें, वहर सूरत अमन व शांति बनाए रखें, जो शरारती तत्व हिंदू मुस्लिम भाईचारे को खत्म करना चाहते है उनसे होशियार रहें।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta