होली से पहले मिलावट पर बड़ा वार: 6 दुकानों पर छापे, घी-खोया-तेल के नमूने जब्त

Spread the love

 

होली से पहले मिलावट पर बड़ा वार: 6 दुकानों पर छापे, घी-खोया-तेल के नमूने जब्त

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली!  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश की टीम ने होली पर्व से ठीक पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए मंगलवार को बरेली में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान घी, खोया, तेल, नमकीन और सौंफ सहित छह खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश और आयुक्त खाद्य सुरक्षा के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी/सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय के निर्देशन में किया गया।

इन प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने…………

वीके ट्रेडर्स, शीशगढ़ – नमकीन का 1 नमूना

नूरी ट्रेडर्स, शीशगढ़ – वनस्पति व सौंफ के 1-1 नमूने

मुरादाबादी रजा दूध डेयरी, बहेड़ी – खोया का 1 नमूना

फौजी पनीर भंडार, सतीपुर चौराहा, पीलीभीत बाईपास रोड – घी का 1 नमूना

गोपाल घी स्टोर, नई बस्ती – रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का 1 नमूना

सभी नमूनों को विधिवत सील कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का सख्त संदेश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आमजन को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

होली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले की गई इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta