
देवरिया में ‘गुरु-शिष्य’ की मर्यादा तार-तार! BJP नेता के स्कूल की क्लासरूम से अश्लील VIDEO वायरल, मचा भूचाल, देखें वीडिओ
रिपोर्ट : देवरिया ब्यूरो
देवरिया। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पथरदेवा कस्बे में स्थित एक निजी विद्यालय, जो एक भाजपा नेता से जुड़ा बताया जा रहा है, वहां की कक्षा से शिक्षक और छात्रा का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में शिक्षक कक्षा के भीतर छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। अभिभावकों में भारी आक्रोश है और स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मामला सामने आते ही विद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में आरोपी शिक्षक को बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि, वीडियो की सच्चाई और परिस्थितियों की जांच अब पुलिस और शिक्षा विभाग कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर क्लासरूम जैसी जगह भी सुरक्षित नहीं रही, तो बच्चों का भविष्य किस भरोसे?
फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की पड़ताल में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👆देखें वायरल हुआ वीडिओ👆