संत गाडगे महाराज जयंती पर सेवा का संकल्प, 101 महिलाओं को मिला सहारा

Spread the love

 

संत गाडगे महाराज जयंती पर सेवा का संकल्प, 101 महिलाओं को मिला सहारा

समाज के कमजोर वर्ग के बीच पहुंची मदद, नई बस्ती में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। संत गाडगे महाराज की जयंती के अवसर पर सिठौर की नई बस्ती में सेवा और सामाजिक एकता का भाव देखने को मिला। बाबा संत गाडगे धोबी समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 101 जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरित कर उन्हें सम्मानपूर्वक सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सेवा, स्वच्छता और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि राजवीर सिंह ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित और पिछड़े वर्ग की भलाई के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कालीचरण दिवाकर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची समाज सेवा है। विशिष्ट अतिथियों में तारा चंद्र, ओमकार सिंह, महावीर, बृज पाल दिवाकर, ओम प्रकाश कनोजिया, आर्य वर्मा, संतोष कनोजिया, चंद्र पाल भास्कर, विद्यानाम दिवाकर और छोटे लाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम संयोजक संतोष दिवाकर और सह-आयोजक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल जयंती समारोह तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग तक वास्तविक सहायता पहुंचाना है। वस्त्र वितरण के दौरान महिलाओं के चेहरे पर संतोष और खुशी स्पष्ट नजर आई। कई महिलाओं ने समिति के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर अरविंद दिवाकर, अमर दिवाकर, सुशील दिवाकर, विनोद कुमार, राम रत्न फौजी, डीआर दिनकर, मोहन लाल, ऋषि पाल, पूरण लाल, वीरेंद्र चौधरी, धीरेंद्र चौधरी और सोमपाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

समिति पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय-समय पर सहायता मिलती रहे। अंत में सभी ने संत गाडगे महाराज के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta