प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला, विधायक समेत कई पर मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल, देखें विडिओ…..

Spread the love

 

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला, विधायक समेत कई पर मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल, देखें विडिओ…..

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

देहरादून । राजधानी के ननूरखेड़ा स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में शनिवार दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक प्राथमिक विद्यालय से जुड़े नामकरण विवाद को लेकर पहुंचे लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौड़ियाल पर हमला कर दिया। घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और चार टांके लगाने पड़े।

मामले में पुलिस ने निदेशक की तहरीर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नामकरण विवाद से बढ़ा तनाव

बताया जा रहा है कि एक प्राथमिक विद्यालय के लिए भूमि दान देने वाले व्यक्ति के नाम पर स्कूल का नाम रखने को लेकर कुछ लोग निदेशालय पहुंचे थे। वार्ता के दौरान विधायक को भी मौके पर बुला लिया गया। बातचीत के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला और माहौल अचानक गरमा गया।

देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। निदेशक कार्यालय में कुर्सियां और मेज फेंकी गईं, वहीं बाहर रखे गमले भी तोड़ दिए गए। मुख्य गेट बंद होने के कारण करीब एक घंटे तक अंदर और बाहर मौजूद लोगों के बीच तनातनी चलती रही।

घायल निदेशक अस्पताल में भर्ती

हमले में घायल अजय कुमार नौड़ियाल को तत्काल उपचार के लिए राजकीय जिला अस्पताल देहरादून ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

निदेशक ने आरोप लगाया कि विधायक के कहने पर कार्यालय का दरवाजा बंद कराया गया और सुनियोजित तरीके से उन पर हमला किया गया। उनका कहना है कि स्कूल के नाम परिवर्तन संबंधी फाइल पहले ही शासन को भेजी जा चुकी थी, इसके बावजूद विवाद खड़ा किया गया।

शिक्षा विभाग में आक्रोश

घटना के बाद शिक्षा विभाग में भारी नाराजगी है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराते हुए धरना शुरू कर दिया है। शिक्षक संगठनों ने हमले की निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो उत्तराखंड परिषदीय परीक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा।

विधायक ने जताया खेद

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें अधिकारियों और कर्मचारियों से हमेशा सहयोग मिला है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर खेद व्यक्त किया और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है।

उधर, प्रदेश भाजपा ने भी मामले को गंभीर बताते हुए विधायक से स्पष्टीकरण लेने की बात कही है।

👆देखें वायरल विडिओ👆

पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta