बरेली जनपद के संग्रामपुर में भव्य रामायण पाठ, हनुमान मंदिर पर उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

 

बरेली जनपद के संग्रामपुर में भव्य रामायण पाठ, हनुमान मंदिर पर उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता

बरेली! बरेली जनपद के संग्रामपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भव्य रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन गांव के समाजसेवी फूल सिंह द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता पर बल देते हुए जात-पात के भेदभाव को समाप्त करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनुपम संगाधर, जिला अध्यक्ष नितिन पांडे, हिंदू हेल्पलाइन के जिला अध्यक्ष पवन हिंदू सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से गांव में सौहार्द, सहयोग और एकता की भावना मजबूत होती है। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta