फरीदपुर में ‘गोदान’ की गूंज, ईशान ने कराई जनता के लिए मुफ्त स्क्रीनिंग

Spread the love

 

 

फरीदपुर में ‘गोदान’ की गूंज, ईशान ने कराई जनता के लिए मुफ्त स्क्रीनिंग

सामाजिक संदेश से सजी ‘गोदान’ फिल्म को मिला जनसमर्थन, ईशान की पहल से फरीदपुर में विशेष प्रदर्शन

मुंशी प्रेमचंद की अमर कृति पर बनी ‘गोदान’ ने जीता दिल, फरीदपुर में हुआ निशुल्क शो

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली! प्रख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के कालजयी उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ इन दिनों प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। सामाजिक यथार्थ और ग्रामीण जीवन की मार्मिक झलक पेश करने वाली यह फिल्म दर्शकों के बीच खासा प्रभाव छोड़ रही है। सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

बरेली जनपद में फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए इस फिल्म का विशेष निशुल्क प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह पहल स्वर्गीय भाजपा विधायक श्याम बिहारी के पुत्र ईशान की ओर से की गई। शहर के Infinity Cinemax Mall में आयोजित इस विशेष शो में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए।

ईशान ने कहा कि ‘गोदान’ जैसी फिल्में समाज को जागरूक करने का काम करती हैं। उनका उद्देश्य था कि अधिक से अधिक लोग इस प्रेरणादायक फिल्म को देखें और उसके संदेश को समझें, इसलिए उन्होंने जनता के लिए मुफ्त स्क्रीनिंग की व्यवस्था कराई।

फिल्म देखने के बाद उपस्थित दर्शकों ने कहानी, अभिनय और प्रस्तुति की सराहना की। कई लोगों ने माना कि फिल्म ने उन्हें समाज और ग्रामीण जीवन के उन पहलुओं से रूबरू कराया, जिन पर सामान्यतः कम ध्यान दिया जाता है। साथ ही गौ माता के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भाव भी फिल्म के माध्यम से और प्रबल हुआ।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta