झिड़ी धाम आश्रम में उमड़ा सेवा भाव, 75 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Spread the love

 

झिड़ी धाम आश्रम में उमड़ा सेवा भाव, 75 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

भक्ति, सेवा और समर्पण का संगम — रक्तदान के साथ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी रहा आकर्षण

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। सामाजिक सरोकार और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम शुक्रवार को झिड़ी धाम आश्रम में देखने को मिला। श्री वैष्णों देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही आश्रम परिसर में सेवा और समर्पण का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे हुई और दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर चलता रहा। इस दौरान 75 से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। श्रद्धेय सतगुरु महाराज जी के आदर्शों और प्रेरणा से प्रेरित होकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

रक्तदान शिविर का संचालन आईएमए के सहयोग से किया गया, जहां डॉक्टर पारुल और डॉ. अर्चना दुआ की देखरेख में संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न हुई। वहीं स्वास्थ्य शिविर में डॉ. योगेश शंखधार (होम्योपैथिक), डॉ. दिनेश विश्वास (जनरल फिजिशियन) और डॉ. मनीला आनंद (डेंटल सर्जन) ने निशुल्क परामर्श प्रदान किया। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

आध्यात्मिक वातावरण को और दिव्य बनाने के लिए व्यास पीठ के समक्ष भक्तिरस की अविरल धारा प्रवाहित की गई। गुरु भजनों की प्रस्तुति में सचिन खत्री, देवेंद्र दुआ, योगेश अरोड़ा, एकता अरोड़ा, आदित्य साहनी, सचिन सचदेव, किशन कपूर और जगदीश भाटिया ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके साथ ही अविरल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की सफलता में मनोज, तृप्ति अरोड़ा, महेश कपूर, अशोक विरमानी, अल्पना खत्री सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इसके अतिरिक्त संजीव सोई, प्रेम भाटिया, राजीव साहनी (बंटू), सुरेंद्र खत्री, संजय चावला, गौतम डूडेजा और जगदीश छाबड़ा का योगदान भी सराहनीय रहा।

झिड़ी धाम आश्रम में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बना, बल्कि यह भी साबित कर गया कि सेवा और भक्ति का संगम समाज को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta