नगर सिरौली में गूंजा हिंदू एकता का संकल्प, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की ऐतिहासिक बैठक संपन्न

Spread the love

 

नगर सिरौली में गूंजा हिंदू एकता का संकल्प, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की ऐतिहासिक बैठक संपन्न

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता, सिरौली

सिरौली। नगर की पावन धरती पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में एक भव्य एवं प्रेरणादायक बैठक का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन ने हिंदू समाज में संगठन, सेवा और संस्कार की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।

बैठक में जिले से पधारे जिला अध्यक्ष श्री नितिन पांडे (हिंदू हेल्पलाइन) ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरक विचारों से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समाजसेवी श्री राकेश कुमार शास्त्री ने सेवा, समर्पण और संघर्ष की भावना पर प्रकाश डालते हुए संगठन के उद्देश्यों को विस्तार से रखा।

नगर सिरौली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए हिंदू समाज की सेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्रहित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” एवं “हिंदू एकता जिंदाबाद” के जयघोष से वातावरण गूंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर छात्र संघ एवं जिलामहामंत्री अंकित शर्मा की उपस्थिति में छात्र संघ की नई टीम का गठन किया गया। संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से

अमित हिंदू को ब्लॉक अध्यक्ष – रामनगर हिंदू हेल्पलाइन एवं राजेश को ब्लॉक अध्यक्ष – मजगामा ब्लॉक हिंदू हेल्पलाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में फूल सिंह, राजेश, यादराम, रामकिशोर, नरेश, खेमपाल, प्रेम शंकर, राजेश कुमार, अमित, अनिल, आकाश सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही नगर स्तर पर भी संगठन की सशक्त टीम का गठन किया गया, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की विचारधारा एवं सेवा कार्य प्रभावी रूप से पहुंच सकें।

बैठक का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, आपसी भाईचारे को सुदृढ़ बनाना तथा युवाओं को राष्ट्र और धर्म के प्रति जागरूक करना रहा। अंत में यह संकल्प दोहराया गया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल समाज के प्रत्येक संकट में हिंदू समाज के साथ दृढ़ता से खड़ा रहेगा।

यह आयोजन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि हिंदू चेतना, संगठन शक्ति और राष्ट्रभक्ति के संकल्प का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta