
श्री 1008 हरि बाबा महाराज मंदिर में भव्य रासलीला, ‘माखन चोर लीला’ ने बांधा समां
रिपोर्ट : विवेक गुप्ता, सिरौली
सिरौली। नगर स्थित श्री श्री 1008 हरि बाबा महाराज जी के पावन मंदिर परिसर में आयोजित राधा-कृष्ण की दिव्य रासलीला के अंतर्गत आज मनमोहक माखन चोर लीला का मंचन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। लीला के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल-सुलभ चंचलता और राधा रानी की अनुपम माधुर्यता ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरा परिसर भजन-कीर्तन और जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन रवि पांडे द्वारा किया गया, जिनके निर्देशन में लीला का मंचन अत्यंत आकर्षक एवं जीवंत रहा। इस पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद – राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष श्री नितिन पांडे जी ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। उनके साथ श्री अखिलेश पांडे जी भी उपस्थित रहे, जिनका मंदिर व्यवस्था एवं सेवा कार्यों में विशेष योगदान सराहनीय है।
भक्तों ने राधा-कृष्ण की अलौकिक लीलाओं का रसास्वादन कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। कार्यक्रम के अंत में “जय श्री राधे-कृष्ण” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा