
महाशिवरात्रि से पहले बरेली में सुरक्षा का सख्त पहरा, SP सिटी ने भारी फोर्स के साथ किया पैदल मार्च
महाशिवरात्रि से पहले बरेली में पुलिस का फ्लैग मार्च, SP सिटी मानुष पारिक ने संभाला मोर्चा
शिव बारात को लेकर बरेली अलर्ट, SP सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्च
बरेली में त्योहारों से पहले पुलिस एक्टिव, SP सिटी मानुष पारिक ने किया शहर का निरीक्षण
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली। महाशिवरात्रि और शिव बारात को लेकर बरेली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम SP सिटी मानुष पारिक और ADM सिटी सौरभ दुबे ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल रूट मार्च किया।

रूट मार्च की शुरुआत थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित कोहड़ापीर चौकी से हुई। इसके बाद पुलिस बल बानखना मार्ग से होते हुए सद्भावना चौकी पहुंचा। वहां से मार्च घोसियों वाली मस्जिद, गुलाब नगर होते हुए बीबीएल स्कूल के पास स्थित गड़ी चौकी पर जाकर संपन्न हुआ।
संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सख्त निगरानी
रूट मार्च के दौरान SP सिटी मानुष पारिक ने भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान CO किला अंजनी कुमार, प्रेमनगर थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
जनता से संवाद, शांति बनाए रखने की अपील
SP सिटी ने आम नागरिकों से संवाद कर लोगों से शांति, भाईचारे और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि और शिव बारात को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। किसी भी तरह की अफवाह, भ्रामक पोस्ट या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।