
DIG अजय कुमार साहनी की अगुवाई में बरेली रेंज ने रचा रिकॉर्ड, फिर बना नंबर-1
IGRS में बरेली रेंज का जलवा बरकरार, लगातार आठवीं बार प्रदेश में अव्वल
जनशिकायत निस्तारण में बरेली रेंज की बादशाहत, आठवीं बार शीर्ष स्थान
IGRS रैंकिंग में बरेली रेंज की हैट्रिक प्लस, प्रदेश में कायम की नंबर-1 पोजीशन
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली। जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में बरेली रेंज ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। DIG अजय कुमार साहनी के कुशल नेतृत्व में बरेली रेंज ने IGRS (एकीकृत जनशिकायत निवारण प्रणाली) की मासिक रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि बरेली रेंज लगातार आठवीं बार प्रदेश में शीर्ष पर रही है।
IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के समाधान को लेकर शासन स्तर पर हर माह मूल्यांकन किया जाता है। इसमें समयबद्ध निस्तारण, शिकायतकर्ता से संवाद, जांच की गुणवत्ता और संतुष्टि जैसे मानकों के आधार पर रैंकिंग तय की जाती है। इन सभी कसौटियों पर बरेली रेंज का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है।
DIG अजय कुमार साहनी के निर्देशन और सख्त मॉनिटरिंग के चलते रेंज के सभी जनपदों में शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा से पहले किया गया। परिणामस्वरूप कोई भी प्रकरण लंबित या डिफॉल्टर श्रेणी में दर्ज नहीं हुआ।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर DIG अजय कुमार साहनी ने IGRS शाखा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता जनसेवा है और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान की यह प्रक्रिया आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी।
IGRS रैंकिंग में बरेली रेंज का लगातार शीर्ष पर बने रहना पुलिस प्रशासन की पारदर्शी कार्यशैली, जवाबदेही और जनता के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। यह उपलब्धि पूरे रेंज पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।