मोबाइल पर PUBG खेलते समय युवक की मौत, ब्रेन हेमरेज बना कारण

Spread the love

 

मोबाइल पर PUBG खेलते समय युवक की मौत, ब्रेन हेमरेज बना कारण

ऑनलाइन गेमिंग बना जानलेवा, मेरठ में PUBG खेलते युवक की मौत

मोबाइल गेम का खौफनाक अंजाम, खेलते-खेलते युवक की थमी सांसें

रिपोर्ट : मेरठ ब्यूरो

मेरठ ! मेरठ से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मोबाइल पर ऑनलाइन गेम PUBG खेलते समय 22 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कैफ लंबे समय से मोबाइल गेम खेलने का आदी था और घंटों तक लगातार PUBG खेलता रहता था।

घटना उस समय हुई जब कैफ घर पर मोबाइल में गेम खेल रहा था। अचानक वह गेम खेलते-खेलते बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन घबराकर उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

सफदरजंग अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि कैफ को ब्रेन हेमरेज हुआ है। अत्यधिक रक्तचाप के चलते उसके दिमाग की नस फट गई थी, जिससे स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। करीब दो दिन तक चले इलाज के बाद आखिरकार युवक ने दम तोड़ दिया।

युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग के बढ़ते खतरों और युवाओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta