मैनपुरी में मौत को मात: हाईटेंशन लाइन से टकराया डंफर, आग और विस्फोट से मचा हड़कंप, देखें ख़ौफ़नाक वीडिओ

Spread the love

 

मैनपुरी में मौत को मात: हाईटेंशन लाइन से टकराया डंफर, आग और विस्फोट से मचा हड़कंप, देखें ख़ौफ़नाक वीडिओ

डंफर में लगी आग, टैंक फटते ही हुआ धमाका—ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल

गिट्टी उतारते वक्त हुआ बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन ने डंफर को बना दिया आग का गोला

सेकंडों में जलकर राख हुआ डंफर, मैनपुरी में हाईटेंशन लाइन बनी काल

 रिपोर्ट : मैनपुरी ब्यूरो 

मैनपुरी। जिले के थाना बिछवा क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जगतपुर गांव के पास गिट्टी उतारते समय एक डंफर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही पलों में डंफर आग के गोले में तब्दील हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 👆देखें वायरल हुआ वीडियो👆

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंफर चालक गिट्टी खाली करने के लिए वाहन की लिफ्ट ऊपर उठा रहा था। इसी दौरान लिफ्ट का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। लाइन से संपर्क होते ही तेज फॉल्ट हुआ और चिंगारियां निकलने लगीं। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ड्राइवर और क्लीनर ने बिना देर किए डंफर से छलांग लगा दी, जिससे दोनों की जान बच गई।

फॉल्ट के बाद डंफर में तेजी से आग फैल गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और डंफर के डीजल टैंक में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास खड़े लोग सहम गए और दूर हट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक डंफर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में हाईटेंशन लाइन काफी नीचे से गुजर रही है, जिससे पहले भी खतरे की आशंका जताई जा चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बिजली विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta