रेलवे कर्मचारी की सतर्कता से टली बड़ी रेल दुर्घटना, GM ने किया ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’ से सम्मानित

Spread the love

 

रेलवे कर्मचारी की सतर्कता से टली बड़ी रेल दुर्घटना, GM ने किया ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’ से सम्मानित

एक छोटी सतर्कता, बड़ी अनहोनी से बचाव: इज्जतनगर मंडल के कर्मचारी बने सुरक्षा के सितारे

ट्रैक में दरार देख समय रहते दी सूचना, रेलवे कर्मचारी की समझदारी से बची जान-माल की हानि

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन कर्मचारियों को सम्मानित किया। 28 जनवरी 2026 को महाप्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित समारोह के दौरान उन्हें ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’ की उपाधि, नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर इज्जतनगर मंडल के मन्धना स्टेशन पर तैनात इलेक्ट्रिक सिगनल मेंटेनर श्री देवानन्द कुशवाहा के कार्य की विशेष रूप से सराहना की गई। 3 नवंबर 2025 को चैबेपुर स्टेशन मास्टर द्वारा यार्ड क्षेत्र में सिगनल फेल होने की सूचना मिलने पर उन्होंने ट्रैक सर्किट की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान ट्रैक वेल्डिंग में दरार दिखाई दी, जिसकी जानकारी उन्होंने तत्काल स्टेशन मास्टर को दी।

सूचना मिलते ही रेल पथ निरीक्षक द्वारा संबंधित ट्रैक की मरम्मत कराई गई, जिससे एक संभावित गंभीर दुर्घटना को समय रहते टाल दिया गया। श्री कुशवाहा की सजगता, जिम्मेदारी और त्वरित निर्णय ने रेल संरक्षा को मजबूती प्रदान की।

रेल प्रशासन ने माना कि यदि समय पर यह खामी उजागर न होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसी सराहनीय कार्य के लिए श्री देवानन्द कुशवाहा को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’ सम्मान से नवाजा गया।

समारोह में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने श्री कुशवाहा की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य को प्रेरणादायक बताया और उनका उत्साहवर्धन किया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta