बरेली मे यूजीसी के समर्थन में उतरी भीम आर्मी, अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Spread the love

 

बरेली मे यूजीसी के समर्थन में उतरी भीम आर्मी, अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

शैक्षणिक स्वायत्तता के समर्थन में भीम आर्मी का प्रदर्शन, PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री पर कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। यूजीसी के समर्थन और पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के विरोध में गुरुवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की स्वायत्तता को बनाए रखना देश के शैक्षणिक भविष्य के लिए आवश्यक है। संगठन ने शैक्षणिक सुधारों का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षा संस्थानों में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा किसी भी कीमत पर होनी चाहिए।

भीम आर्मी नेताओं ने आरोप लगाया कि अलंकार अग्निहोत्री द्वारा दिए गए कथित बयान और उनकी गतिविधियां दलित एवं पिछड़े समाज की भावनाओं को आहत करने वाली हैं। उन्होंने इस मामले में प्रशासन से तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की।

स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष सुशील गौतम, मंडल महासचिव आकाश सागर, जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सागर, महानगर अध्यक्ष शिवम भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta