मीरगंज में खौफनाक वारदात: पत्नी को छत से फेंककर ईंट से कुचला, फिर पति ने लगाई फांसी

Spread the love

मीरगंज में हुई खौफनाक वारदात: पत्नी को छत से फेंककर ईंट से कुचला, फिर पति ने लगाई फांसी

पति बना हैवान! पत्नी को मौत के घाट उतारने की कोशिश, तीन बच्चों को छोड़ खुद भी झूला फंदे पर, मचा कोहराम

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली।  मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने कुछ ही देर में खौफनाक रूप ले लिया। गुस्से में आकर पति ने पहले अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया और फिर ऊपर से ईंट मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।

मृतक की पहचान 37 वर्षीय रूस्तम अली पुत्र सोहराब अली के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी रूबी को पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रूस्तम अली को मृत घोषित कर दिया। दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं, जो इस दर्दनाक घटना के बाद बेसहारा हो गए हैं। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

सूचना पर मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta