बरेली में युवती की लूट के बाद हत्या, शव खेत में दफन; प्रेम प्रसंग की आशंका

Spread the love

बरेली में युवती की लूट के बाद हत्या, शव खेत में दफन; प्रेम प्रसंग की आशंका

रिपोर्ट/सौरभ गुप्ता

बरेली के थाना बारादारी क्षेत्र के संजय नगर दुर्गा नगर निवासी 30 वर्षीय पूजा राणा की लूट के बाद हत्या कर शव को खेत में दफन कर दिया गया। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के भाई मनोज राणा ने बताया कि पूजा 12 तारीख को अपनी मां महेंद्र देवी और बहन शालिनी राणा से इवेंट में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। अगले दिन जब पिता प्रेम सिंह ने बेटी की चिंता में फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक युवक को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान रिठौरा निवासी विमल के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पूजा की हत्या कर केसीएमटी कॉलेज के पास एक सुनसान खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफन कर दिया था।

मृतका के पिता प्रेम सिंह का आरोप है कि उनकी बेटी स्कूटी, तीन अंगूठी, दो चेन, पेंडल और कुंडल पहने हुए थी। उनका कहना है कि लूट के इरादे से ही आरोपी ने हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खेत की खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया, पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं सूत्रों के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है। पुलिस आरोपी विमल से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस हत्या में और कौन-कौन शामिल था।

मृतका पूजा राणा के पिता प्रेम सिंह वर्मा और मां महेंद्र देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि पूजा आखिरी बार हंसी-खुशी इवेंट की बात कहकर घर से निकली थी। मृतका की मां का रो रो कर बुरा हाल है दो भाई दो बहन में तीसरे नंबर की थी

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta