बरेली मे राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने अधिवक्ताओं का बढ़ाया मान, सम्मान समारोह में दिखी एकजुटता

Spread the love

 

बरेली मे राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने अधिवक्ताओं का बढ़ाया मान, सम्मान समारोह में दिखी एकजुटता

स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर किया गया अभिनंदन, लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ बताए गए अधिवक्ता

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेलीराष्ट्र जागरण युवा संगठन की ओर से उपजा प्रेस क्लब सभागार में अधिवक्ताओं के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हाल ही में विभिन्न दायित्वों पर चयनित तथा समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिवक्ताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना रहा।

समारोह की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश प्रभारी कमल जगवानी ने की, जबकि कार्यक्रम का संयोजन डॉ. विवेक कुमार ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना मौजूद रहे। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज हरित और सचिव दीपक पांडेय ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने राष्ट्र जागरण युवा संगठन की गतिविधियों और सामाजिक उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता डॉ. पवन सक्सेना ने कहा कि अधिवक्ता लोकतांत्रिक व्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं, जो न्यायपालिका और आमजन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और युवाओं को सामाजिक सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।

मुख्य अतिथि मनोज हरित ने युवा संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान न्याय व्यवस्था के प्रति सम्मान का प्रतीक है। वहीं सचिव दीपक पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता समाज के हर क्षेत्र में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं।

अध्यक्षीय संबोधन में कमल जगवानी ने कहा कि संगठन निरंतर समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मानित कर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त करने का कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिवक्ताओं को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में तालियों की गूंज और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में पंकज सिंह, आकाश सक्सेना, सुषमा गौतम, बेबी शर्मा, आयुष गुप्ता, जैनब फातिमा, विमल भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta