
सिरौली से दिल्ली रवाना होने से पहले पवन शर्मा व मनवीर सिंह ठाकुर को पुलिस ने रोका
रिपोर्ट : विवेक गुप्ता
सिरौली (बरेली)। गुरुवार सुबह अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा एवं सिरौली नगराध्यक्ष मनवीर सिंह ठाकुर अपनी संयुक्त टीम के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर जाने के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सिरौली थाना पुलिस उनकी दुकान पर पहुंची और उन्हें आगे जाने से रोक दिया, जिसके कारण पूरी टीम दिल्ली नहीं जा सकी।
पवन शर्मा ने बताया कि उनकी टीम जंतर-मंतर पर सनातन धर्म एवं हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में अपनी बात रखने तथा संबंधित मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग करने के उद्देश्य से दिल्ली जा रही थी। पुलिस द्वारा रोके जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।