
सिरौली नगर पंचायत में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
रिपोर्ट : विवेक गुप्ता
बरेली। जनपद के सिरौली नगर पंचायत कार्यालय में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विदुषी सिंह ने नव-नामित सभासदों—अंजली गुप्ता, प्रदीप गुप्ता एवं राम बहादुर कोरी—को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी सरकार में मजगामा ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अतुल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता, संतोष गुप्ता, निक्कू गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम पांडे सुरेश पांडे एवं मंडल मंत्री अविनाश मोरिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रामपाल मौर्य, प्रमोद पांडे, जगतपाल प्रजापति, सोमदत्त मौर्य, गेदन लाल, अनिल प्रजापति, अकरम अली, शकील अंसारी, डॉ. शेखू, चंदन बाली, विजय सिंह, संदीप गौड़, आजम खान, राजेश पांडे, अशोक पांडे, संजय पांडे एवं विकास सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर नगर के विकास और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया गया।