
बरेली मंडल में सम्राट अशोक जयंती पर आयोजन, पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में आज मंडल कार्यालय पर सम्राट अशोक जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महासचिव माननीय श्री विकास बाबू एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर मंडल कार्यकारिणी एवं विभिन्न जिलों से आए जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मंडल एवं जिला स्तर के जिम्मेदार साथियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान संगठन को तेजी से विस्तार देने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा भविष्य के लिए अहम लक्ष्य निर्धारित किए गए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, मंडल महासचिव आकाश सागर, सौरभ भारतीय, शंकर वाल्मीकि, सैम मैसी, अंकित सागर, अजीत वाल्मीकि, विनोद, निशांत, दिनकर, अंकित अंबेडकर, राकेश, तौहीद खां, वीरू भारती, राय सिंह सागर, महेंद्र पाल सागर, पहलवान सिंह यादव, अंग्रेज सिंह, जसविंदर सिंह, आलोक भारती, प्रदीप, डॉ. सोहेल खान, डॉ. रूप किशोर, देवेंद्र, एडवोकेट खड़क सिंह, पुरुषोत्तम, प्रमोद पासी, सूर्य प्रकाश, रवि सहित मंडल एवं जिला के अनेक सम्मानित नेतागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।