बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग में अवैध तमंचे संग शातिर गिरफ्तार, सुरक्षा के नाम पर रखता था हथियार

Spread the love

 

बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग में अवैध तमंचे संग शातिर गिरफ्तार, सुरक्षा के नाम पर रखता था हथियार

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान में थाना बारादरी पुलिस को अहम सफलता मिली है। नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, डीडीपुरम स्थित पार्क के पिछले गेट के पास चेकिंग के दौरान छत्रपाल (पुत्र वीरेन्द्र कुमार), निवासी ग्राम पहाड़पुर नरखेड़ा थाना शाही, को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला।

इस बरामदगी के आधार पर थाना बारादरी में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 10वीं तक शिक्षित है और ईको वाहन किराये पर चलाता है। उसका कहना है कि रात में गाड़ी चलाते समय सुरक्षा के मद्देनजर वह तमंचा साथ रखता था। हालांकि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसे यह हथियार किसने उपलब्ध कराया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी मॉडल टाउन उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta