चेकिंग में फंसा हथियारबंद शातिर: बारादरी पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ दबोचा

Spread the love

 

चेकिंग में फंसा हथियारबंद शातिर: बारादरी पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ दबोचा

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस को अहम सफलता मिली है। नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, डीडीपुरम पार्क के पिछले गेट के भीतर चेकिंग के दौरान छत्रपाल पुत्र वीरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम पहाड़पुर नरखेड़ा (थाना शाही) को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला।

इस मामले में थाना बारादरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 10वीं तक शिक्षित है और ईको गाड़ी किराये पर चलाता है। उसने बताया कि रात में गाड़ी चलाने के दौरान सुरक्षा के उद्देश्य से वह अवैध हथियार साथ रखता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने यह तमंचा किससे और कैसे हासिल किया।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार (चौकी प्रभारी मॉडल टाउन), उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta