
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना पड़ा महंगा: सिरौली में 5 लोग पकड़े, पुलिस की सख्त चेतावनी
रिपोर्ट : विवेक गुप्ता
सिरौली (बरेली)। मिशन शक्ति अभियान के तहत सिरौली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई करते हुए उनसे बंधपत्र भरवाए गए और भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कस्बा सिरौली बाजार में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान खुलेआम शराब का सेवन करते हुए पांच लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़कर थाने लाया, जहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
इन लोगों पर हुई कार्रवाई:
श्याम लाल (ग्राम धनौरा गोरी),
मेवाराम (कोआ टोला, सिरौली),
अरुण (मोहल्ला गढ़ी),
जोनी (मोहल्ला गढ़ी),
सोरन (मोहल्ला गढ़ी)।
कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल रहे:
महिला उपनिरीक्षक रितू रानी,
उपनिरीक्षक विवेक चौधरी,
हेड कांस्टेबल वेदराम,
कांस्टेबल दुर्गेश कुमार,
महिला कांस्टेबल रीतू सैनी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है। आमजन से अपील की गई है कि नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।