ऑटो में बैठे व्यापारी की दिनदहाड़े जेब कटी, ₹50 हजार पार—सवारियों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा, चौकी में हो रहा हंगामा

Spread the love

 

ऑटो में बैठे व्यापारी की दिनदहाड़े जेब कटी, ₹50 हजार पार—सवारियों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा, चौकी में हो रहा हंगामा

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। कोतवाली बारादरी क्षेत्र के डेलापीर इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े जेबकतरी की बड़ी वारदात सामने आई है। एक व्यापारी की जेब काटकर करीब 50 हजार रुपये उड़ा लिए गए। पूरी घटना डेलापीर से खुशलोक अस्पताल के बीच उस वक्त हुई, जब व्यापारी ऑटो में बैठकर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यापारी पंकज गुप्ता, निवासी छोटी बिहार, ऑटो में सफर कर रहे थे। इसी दौरान जेबकतरों ने मौका पाकर उनकी जेब साफ कर दी। घटना का अहसास होते ही ऑटो में मौजूद यात्रियों ने सतर्कता दिखाते हुए ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसे मॉडल टाउन पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।

घटना के बाद मॉडल टाउन पुलिस चौकी में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta