फ्यूचर यूनिवर्सिटी बरेली में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा बनीं मुख्य आकर्षण

Spread the love

 

फ्यूचर यूनिवर्सिटी बरेली में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा बनीं मुख्य आकर्षण

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली, 24 मार्च 2026: बरेली की फ्यूचर यूनिवर्सिटी में आज ग्लैमर और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अवसर था ‘यूपी डिजाइनर फैशन वीक’ और ‘इंडिया इंटरनेशनल ग्लैम एंड ग्लैमरस पेजेंट 2026’ का, जिसमें देश की उभरती हुई प्रतिभाओं ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिस यूनिवर्स इंडिया 2025, मनिका विश्वकर्मा रहीं, जिनकी उपस्थिति ने समारोह में चार चांद लगा दिए ।

​कार्यक्रम की शुरुआत शाम चार बजे छात्रों के एकत्र होने के साथ हुई। शाम चार बजे, मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा का विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य काफ़िले के साथ स्वागत किया गया। वे कार में सवार होकर कुलाधिपति श्री मुकेश गुप्ता , फर्स्ट लेडी श्रीमती संध्या गुप्ता , प्रो चांसलर श्री दीप गुप्ता के साथ मुख्य मंच तक पहुंचीं, जहां छात्रों ने फूलों की वर्षा और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

​मंच पर पहुँचने के बाद, विश्वविद्यालय के माननीय चांसलर श्री मुकेश गुप्ता जी द्वारा मनिका विश्वकर्मा का फूलों के गुलदस्ते के साथ औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान एक विशेष सम्मान समारोह और फोटो सेशन भी आयोजित किया गया जिसमे फ्यूचर विश्वविद्यालय के क्लब्स के छात्रों ने भी फोटो क्लिक करवाई ।

छात्रों को संबोधित करते हुए मिस यूनिवर्स इंडिया ने अपने प्रेरक भाषण में कहा:

​”शिक्षा और आत्मविश्वास ही वे चाबियां हैं जो सफलता के द्वार खोलती हैं। अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखें और बड़े सपने देखने से कभी न डरें ।” उन्होंने कहा के बरेली के फ्यूचर यूनिवर्सिटी मे आकर और यहा के छात्रों के कॉन्फिडेंट चेहरे देख कर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है ।

​उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत की और उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

​एसवी प्रोडक्शन हाउस के सहयोग से आयोजित इस ‘यूपी डिजाइनर फैशन वीक’ में विभिन्न डिजाइनरों ने अपने बेहतरीन संग्रह प्रदर्शित किए जिसमे मॉडल्स ने रैंप पर वाक करके डिज़ाइनर आउटफिट्स को दर्शाया । कार्यक्रम के अंत में ग्रुप डायरेक्टर द्वारा ‘वोट ऑफ थैंक्स’ दिया गया, जिसमें उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

​विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए फैकल्टी समन्वयकों और मेंटर्स की सराहना की, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta