‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल: कलेक्ट्रेट घेरा, प्रदर्शनकारियों ने लगाई रोक की मांग

Spread the love

 

‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल: कलेक्ट्रेट घेरा, प्रदर्शनकारियों ने लगाई रोक की मांग

बरेली। फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन हुआ। यादव समाज से जुड़े युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर फिल्म के नाम और कथित आपत्तिजनक दृश्यों पर कड़ा एतराज जताया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

प्रदर्शन में गौरव यादव, आकाश यादव, निखिल यादव, दीपक यादव, राजनेश यादव समेत कई युवा शामिल रहे। उनका कहना था कि फिल्म के माध्यम से एक सम्मानित समाज की छवि को अपमानजनक और भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किए जाने की आशंका है। इससे सामाजिक समरसता और भाईचारे पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिना समुचित परीक्षण के फिल्म रिलीज की गई तो जनभावनाएं आहत हो सकती हैं और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ज्ञापन में प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्राधिकारियों को अवगत कराने और आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई, ताकि प्रदेश में शांति और सामाजिक एकता बनी रहे।

इस दौरान मनोज यादव, गौरव सिंह, रजनीश यादव, लकी पंडित, लकी तिवारी, अजय यादव, किशन यादव, नागेश यादव, श्याम पाल, अंकित, अंशुल, पवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta