तीन साल की बेटी से मिलने को तरसा पिता: पत्नी पर कार्रवाई की गुहार लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा मजदूर

Spread the love

 

तीन साल की बेटी से मिलने को तरसा पिता: पत्नी पर कार्रवाई की गुहार लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा मजदूर

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। थाना बारादरी इलाके के नाग पंचमी मेला ग्राउंड में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।

पीड़ित राजू, जो श्यामगंज बाजार में पल्लेदारी कर परिवार का खर्च चलाता है, का कहना है कि 5 फरवरी को वह रोज़ की तरह काम पर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी रजनी घर का पूरा सामान एक टेंपो में लादकर बिना किसी सूचना के संजयनगर स्थित अपने नए बने मकान में चली गई।

राजू के मुताबिक, जब वह शाम को घर लौटा तो मकान खाली मिला। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच उसकी पत्नी सामान लेकर चली गई थी।

उसका आरोप है कि पत्नी अब उसका फोन भी नहीं उठा रही और तीन साल की बेटी राधा से भी बात नहीं करने दे रही है। राजू ने यह भी कहा कि उसकी पत्नी पहले भी कई बार घर छोड़कर जा चुकी है और उसे मानसिक रूप से परेशान करती रही है।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और अपनी बेटी से मिलने की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta