संग्रामपुर में युवक से मारपीट का आरोप, दहशत में परिवार ने मांगी पुलिस सुरक्षा

Spread the love

 

संग्रामपुर में युवक से मारपीट का आरोप, दहशत में परिवार ने मांगी पुलिस सुरक्षा

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता

सिरौली (बरेली)। थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर में एक युवक के साथ मारपीट और उसके परिवार को धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

परिवार के अनुसार संग्रामपुर निवासी फूल सिंह, जो एक सामाजिक संगठन से जुड़े बताए जाते हैं, पर कुछ लोगों ने कथित रूप से हमला किया। आरोप है कि घटना के बाद जब पुलिस को सूचना दी गई, तो देर रात लगभग 50 लोग उनके घर के बाहर जमा हो गए, जिससे परिवार में भय का माहौल बन गया।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने उनके पिता पर समझौते का दबाव बनाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। परिवार ने इसे खुली धमकी करार देते हुए प्रशासन से तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।

फूल सिंह ने आशंका जताई है कि उन्हें और उनके परिजनों को जानमाल का खतरा हो सकता है। मामले की सूचना थाना सिरौली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta