दर्दनाक हादसा: हाईमास्ट पोल बना मौत का कारण, सपा नेता की कार पर गिरा 1 टन का ढांचा, जाने कैसे 

Spread the love

 

दर्दनाक हादसा: हाईमास्ट पोल बना मौत का कारण, सपा नेता की कार पर गिरा 1 टन का ढांचा, जाने कैसे 

चलती कार पर गिरा भारी पोल, प्रदेश के इस जिले के दर्दनाक हादसे ने ली सपा नेता की जान

रविवार दोपहर हुये इस भीषण हादसे ने हर किसी को दिया झकझोर 

निर्माण में लापरवाही या हादसा? कौन लेगा जिम्मेदारी? कौन होगा इसका जिम्मेदार

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)।  जिले के अंतू थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। बाबूगंज बाजार स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने हाईमास्ट लाइट का भारी-भरकम पोल अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क से गुजर रही कार पर आ गिरा। हादसे में लाल बहादुर यादव (47) की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब एक बजे मजदूर हाईमास्ट लाइट का लगभग 1000 किलो वजनी पोल खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान पोल अनियंत्रित हो गया और सीधे सड़क से गुजर रही क्रेटा कार के ड्राइवर साइड हिस्से पर गिर पड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का पिछला हिस्सा करीब दो फीट तक उछल गया। आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

मौके पर मचा हड़कंप

हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन कार बुरी तरह दब चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कौन थे लाल बहादुर यादव?

समाजवादी पार्टी से जुड़े लाल बहादुर यादव वर्ष 2022 में अंतू नगर पंचायत से चुनाव लड़ चुके थे। वह पेशे से पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार थे और देशी शराब के ठेके का संचालन भी करते थे। हादसे के समय वह अपनी कार से शहर की ओर जा रहे थे।

उठे सुरक्षा मानकों पर सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी भारी संरचना खड़ी करते समय पर्याप्त सुरक्षा घेरा और ट्रैफिक नियंत्रण होना चाहिए था।

मृतक : लाल बहादुर यादव, सपा नेता 

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta