सिरौली में बिना लाइसेंस सरकारी राशन खरीदने का आरोप, कार्रवाई न होने से लोगों में रोष

Spread the love

 

सिरौली में बिना लाइसेंस सरकारी राशन खरीदने का आरोप, कार्रवाई न होने से लोगों में रोष

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता

बरेली!  बरेली जनपद के सिरौली नगर के मोहल्ला घर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा बिना लाइसेंस सरकारी राशन खरीदने का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति लाभार्थियों से सस्ते दामों पर सरकारी खाद्यान्न खरीदकर उसे बाद में बाजार में ऊंचे दामों पर बेच देता है।

बताया जा रहा है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जांच कर उचित कदम नहीं उठाए गए तो सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचना कठिन हो जाएगा।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके।

फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta