श्री 1008 हरि बाबा महाराज जी के मंदिर में भव्य सुदामा लीला का मंचन, श्रद्धालु हुए भावविभोर

Spread the love

 

श्री 1008 हरि बाबा महाराज जी के मंदिर में भव्य सुदामा लीला का मंचन, श्रद्धालु हुए भावविभोर

रिपोर्ट :विवेक गुप्ता

सिरौली।  नगर स्थित पावन धाम श्री 1008 हरि बाबा महाराज जी मंदिर परिसर में आयोजित राधा-कृष्ण की दिव्य रासलीला के क्रम में आज सुदामा लीला का मनोहारी मंचन अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रबंधक रवि पांडे के निर्देशन में प्रस्तुत लीला ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

भगवान श्रीकृष्ण की बाल-सुलभ चंचलता, सुदामा के प्रति उनकी अटूट मित्रता और करुणा का सजीव चित्रण मंच पर इस प्रकार उभरा कि दर्शक भावनाओं में डूब गए। राधा रानी की माधुर्य छटा और सुदामा-कृष्ण मिलन के दृश्य ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर प्रांगण ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा।

इस पावन अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अतुल गुप्ता ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ विवेक गुप्ता, गोविंद पांडे एवं अनिल प्रजापति सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे, जिनका मंदिर व्यवस्था एवं सेवा कार्यों में विशेष योगदान रहता है। सनातन धर्म के प्रति उनकी निष्ठा और सेवा भावना सराहनीय है।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी विभिन्न लीलाओं का मंचन निरंतर जारी रहेगा।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta