देहरादून में दर्दनाक बस हादसा: खाई में गिरने से 4 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल

Spread the love

 

देहरादून में दर्दनाक बस हादसा: खाई में गिरने से 4 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई की हालत गंभीर

देहरादून के विकासनगर में बस दुर्घटना, चार लोगों की जान गई, राहत-बचाव जारी

 रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

उत्तराखंड! उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। विकासनगर क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बताई जा रही है, जो पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। जैसे ही बस विकासनगर के क्वानू क्षेत्र के पास पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सीधे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। खाई में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर सड़क की स्थिति और वाहन के तकनीकी कारणों को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta