शॉर्ट सर्किट से भड़की, आग ने उजाड़ा आशियाना, घरेलू सामान जलकर हुआ खाक

Spread the love

 

शॉर्ट सर्किट से भड़की, आग ने उजाड़ा आशियाना, घरेलू सामान जलकर हुआ खाक

मीरगंज के गांव में आग का तांडव, इनवर्टर से फ्रिज तक सब कुछ स्वाहा

एक चिंगारी ने छीन ली घर की जमा-पूंजी, लाखों का नुकसान

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर में रविवार को एक मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा कीमती घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया

आग की चपेट में आकर इनवर्टर-बैटरी, कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत अन्य जरूरी उपकरण पूरी तरह जल गए। पीड़ित परिवार के अनुसार इस हादसे में उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना के वक्त घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

काफी मशक्कत और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक अधिकांश घरेलू सामान राख में तब्दील हो चुका था। घटना की सूचना संबंधित विभागों को भी दी गई है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta