आज सोना हुआ रिकॉर्डतोड़ महंगा, चांदी पहली बार 4 लाख के पार

Spread the love

 

आज सोना हुआ रिकॉर्डतोड़ महंगा, चांदी पहली बार 4 लाख के पार

MCX पर सोने में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी धड़कनें

कीमती धातुओं में भूचाल, एक दिन में सोना 14 हजार रुपये चढ़ा

गोल्ड-सिल्वर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए आपके शहर का नया भाव

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली/नई दिल्ली।    घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी में तूफानी तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों में हलचल मच गई।

एमसीएक्स पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर गुरुवार सुबह 1,69,882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,65,915 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह 10 बजे तक सोने की कीमत 1,80,300 रुपये तक पहुंच गई, यानी एक ही दिन में करीब 14,300 रुपये की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,80,501 रुपये का उच्चतम स्तर भी छुआ।

वहीं चांदी ने भी निवेशकों को चौंका दिया। एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर फ्यूचर 4,04,879 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई। यह पिछले बंद भाव से करीब 19,500 रुपये ज्यादा है। कारोबार के दौरान चांदी 4,07,456 रुपये प्रति किलो के नए शिखर पर पहुंच गई।

आपके शहर में आज सोने के ताजा दाम (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

24 कैरेट – ₹1,79,000

22 कैरेट – ₹1,64,100

18 कैरेट – ₹1,34,290

मुंबई

24 कैरेट – ₹1,78,850

22 कैरेट – ₹1,63,950

18 कैरेट – ₹1,34,140

चेन्नई

24 कैरेट – ₹1,83,280

22 कैरेट – ₹1,68,000

18 कैरेट – ₹1,39,000

कोलकाता

24 कैरेट – ₹1,78,850

22 कैरेट – ₹1,63,950

18 कैरेट – ₹1,34,140

अहमदाबाद

24 कैरेट – ₹1,78,900

22 कैरेट – ₹1,64,000

18 कैरेट – ₹1,34,190

लखनऊ

24 कैरेट – ₹1,79,000

22 कैरेट – ₹1,64,100

18 कैरेट – ₹1,34,290

पटना

24 कैरेट – ₹1,78,900

22 कैरेट – ₹1,64,000

18 कैरेट – ₹1,34,190

हैदराबाद

24 कैरेट – ₹1,78,850

22 कैरेट – ₹1,63,950

18 कैरेट – ₹1,34,140

गुरुवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं में आई इस तेजी ने बाजार का रुख पूरी तरह बदल दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक संकेतों और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी के दाम ऊंचे बने रह सकते हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta