
गणतंत्र दिवस पर सेवा का संदेश: जिला अस्पताल में मरीजों को फल, दूध और कंबल बांटे नदीम इकबाल ने
77वें गणतंत्र दिवस पर मानवता की मिसाल, जिला अस्पताल में जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेवा और सामाजिक सौहार्द की एक प्रेरक तस्वीर सामने आई। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल, दूध, ब्रेड, नाश्ते का सामान और कंबलों का वितरण किया। इस पहल से अस्पताल परिसर में संवेदनशील और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
इस दौरान नदीम इकबाल ने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, भाईचारे और मानवता के रास्ते पर चलने की सीख देता है। जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्चा राष्ट्रधर्म है और गणतंत्र दिवस जैसे पर्व पर इस भावना को व्यवहार में उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने “जय हिंद, जय भारत, जय भीम” के नारों के साथ देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि पीस कमेटी ऑफ इंडिया समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और संकट में पड़े लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
राहत सामग्री मिलने से मरीजों और उनके तीमारदारों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। कई लोगों ने इसे कठिन समय में बड़ी मदद बताते हुए नदीम इकबाल का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर नदीम इकबाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का अवसर है।
कार्यक्रम में मनमोहन सिंह तनेजा, मोंटू सक्सेना, अशोक कुमार श्रीमाली, संजय प्रजापति, अतीक अहमद, आज़म खान, जाकिर हुसैन, नईम खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।