आगरा मर्डर मिस्ट्री सुलझी: प्रेमी ने HR मैनेजर का सिर काटकर बोरे में फेंकी लाश

Spread the love

 

आगरा मर्डर मिस्ट्री सुलझी: प्रेमी ने HR मैनेजर का सिर काटकर बोरे में फेंकी लाश

ऑफिस में कत्ल, पुल पर शव: आगरा में प्रेम-शक ने ली युवती की जान

(त्रिकोणीय प्रेम बना खून की वजह) प्यार, शक और खौफनाक साजिश: आगरा में युवती की सिर कटी लाश का सच आया सामने

आगरा में HR मैनेजर की नृशंस हत्या का हुआ खुलासा

रिपोर्ट : आगरा ब्यूरो

आगरा (यूपी)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैलाने वाले मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के जवाहर पुल के पास बोरे में बंद मिली युवती की पहचान मिंकी शर्मा (25) के रूप में हुई थी, जो संजय प्लेस स्थित एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर थीं।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस जघन्य हत्याकांड को युवती के प्रेमी और उसी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत विनय राजपूत ने अंजाम दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शक, झगड़ा और फिर हत्या

पुलिस के अनुसार मिंकी और विनय के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और दोनों शादी की योजना भी बना रहे थे। लेकिन पिछले छह महीनों से मिंकी किसी अन्य युवक से बातचीत करने लगी थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।

घटना वाले दिन आरोपी ने मिंकी को ऑफिस बुलाया। वहां कहासुनी बढ़ गई। पहले से चाकू लेकर आए विनय ने गुस्से में मिंकी पर कई वार कर दिए। गर्दन पर गंभीर चोट लगने से मिंकी की मौके पर ही मौत हो गई।

शव को ठिकाने लगाने की खौफनाक कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने शव को कूड़े की पॉलिथीन में रखा और सिर को धड़ से अलग कर दिया। धड़ को प्लास्टिक के बोरे में पैक कर टेप से लपेटा, जबकि कटा हुआ सिर अपने बैग में रख लिया।

वह मिंकी की ही स्कूटी से शव को लेकर जवाहर पुल पहुंचा। यमुना में फेंकने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों के आने से घबरा गया। बोरे को पुल के पास छोड़कर फरार हो गया। बाद में उसने सिर, मोबाइल फोन, कपड़े और बैग को अलग जगह ठिकाने लगाया।

CCTV से खुली पोल

पुलिस को घटनास्थल और ऑफिस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिले। फुटेज में विनय बोरे को खींचते और स्कूटी से ले जाते हुए साफ नजर आया। इसी आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे दबोच लिया।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या का कारण त्रिकोणीय प्रेम और शक बताया गया है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta